1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने AAP का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए दी याचिका

BJP ने AAP का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए दी याचिका

नई दिल्ली: दिल्ली BJP ने भारतीय निर्वाचन आयोग के समक्ष एक याचिका दायर कर आदर्श आचार संहिता और जन प्रतिनिधि अधिनियम का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता रद्द

BJP ने AAP का रजिस्ट्रेशन...- India TV Hindi
BJP ने AAP का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए दी याचिका

नई दिल्ली: दिल्ली BJP ने भारतीय निर्वाचन आयोग के समक्ष एक याचिका दायर कर आदर्श आचार संहिता और जन प्रतिनिधि अधिनियम का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की है।

दिल्ली BJP के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने आयोग के समक्ष दाखिल याचिका में कहा है कि आप ने जनलोकपाल विधेयक और स्वराज विधेयक पारित करने के अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं किया जो आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन है इसलिए उसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, जनलोकपाल विधेयक और स्वराज विधेयक दोनों वर्ष 2015 और 2013 में आप के घोषणापत्र का हिस्सा थे लेकिन दिल्ली विधानसभा में 96 फीसदी बहुमत हासिल करने के बावजूद दोनों विधेयकों को पारित नहीं किया गया है।

Latest India News