1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जानिए किसकी वजह से जितेंद्र तोमर को देना पड़ा इस्तीफ़ा......

जानिए किसकी वजह से जितेंद्र तोमर को देना पड़ा इस्तीफ़ा......

नई दिल्ली: फ़र्ज़ी डिग्री मामले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए दिल्ली के क़ानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली की साकेत अदालत ने कथित फर्जी डिग्री मामले में मंगलवार को गिरफ्तार दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 49 वर्षीय तोमर को उनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर ही मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नवनीत बुधिराजा के सामने पेश किया गया।

पुलिस ने पांच दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि कानून की डिग्री से जुड़े उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र ‘फर्जी’ हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता का पता लगाने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और बिहार के भागलपुर ले जाने की जरूरत है।

पुलिस ने अदालत से कहा कि तोमर ने जिन शैक्षिक प्रमाणपत्रों के असली होने का दावा किया है वे फर्जी हैं और शुरुआती जांच के दौरान इन प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों ने उनके असली होने से इंकार किया।

अगली स्लाइड़ में जाने जितेंद्र सिंह तोमर डिग्री मामले की शुरुआत...

Latest India News