केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी पर गृह मंत्रालय ने इसमें उसका कोई हाथ होने से इंकार किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि गृह मंत्रालय किसी की गिरफ्तारी का आदेश नहीं देता।
दिल्ली पुलिस के हौज खास थाने की टीम बिहार में मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान गई थी जहां उसने दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की लॉ की डिग्री से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की थी। तोमर ने इसी कॉलेज से 1994 से लेकर 1999 तक पढ़ाई का दावा किया है।
Latest India News