नई दिल्ली: मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने नोटबंदी के बाद नई दिल्ली में यूनियन बैंक की एक ब्रांच में 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पुराने नोटों की शक्ल में जमा कराई है। खबरों के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी ने नई दिल्ली के करोलबाग में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में यह रकम जमा कराई है। हैरानी की बात यह है कि नोटबैन से पहले तक इस अकाउंट में कुल 12 करोड़ रुपये ही जमा थे।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बहुजन समाज पार्टी ने जो पैसे यूनियन बैंक की इस शाखा में जमा कराए हैं, उनमें 101 करोड़ रुपये 1,000 के नोटों की शक्ल में जबकि 3 करोड़ रुपये 500 रुपये के पुराने नोटों की शक्ल में जमा किए गए। यह सारी रकम 2-9 दिसंबर के बीच जमा की गई है। नोटबंदी के बाद बाद आई बीएसपी की बैंक डिटेल्स में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटबंदी के बाद पार्टी ने करोलबाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस ब्रांच में कुल 104 करोड़ 36 लाख रुपये जमा कराए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
कब जमा हुए कितने पैसे
- 2 दिसंबर को 15 करोड़ रुपये जमा कराए गए
- 3 दिसंबर को 15 करोड़ 80 लाख रुपये की रकम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की करोल बाग ब्रांच में डिपोजिट हुई
- 2 दिन बाद 5 दिसंबर को फिर पुराने नोट जमा किए गए। इस बार 17 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा किए गए
- 6 दिसंबर को भी पार्टी के अकाउंट में 15 करोड़ की रकम जमा की गई
- 7 दिसंबर को 18 करोड़ रुपये जमा किए गए
- 8 दिसंबर को भी अठारह करोड़ रुपये डिपोजिट किए गए
- 9 दिसंबर को बीएसपी के अकाउंट में 5 करोड़ 20 लाख रुपये की रकम जमा की गई
यानी 2-9 दिसंबर के बीच कुल मिलाकर 104 करोड़ 36 लाख रुपये की रकम इस यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस ब्रांच में जमा की गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नंबवर को रात 8 बजे 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों पर पाबंदी का एलान किया था। 9 नंबवर को बैंक बंद थे, लेकिन 10 नंबवर को जैसे ही बैंक खुले, पहली बार बीएसपी के अकाउंट में 36 लाख रुपये जमा कराए गए थे।
Latest India News