A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी: ओवैसी का बड़ा सवाल, मुस्लिम इलाकों के ATM क्यों हैं खाली?

नोटबंदी: ओवैसी का बड़ा सवाल, मुस्लिम इलाकों के ATM क्यों हैं खाली?

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नोटबंदी को लेकर मुस्लिम कार्ड खेल दिया है। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि फकीर कुर्बानी नहीं मांगता।

Asaduddin Owaisi | PTI File Photo- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi | PTI File Photo

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नोटबंदी को लेकर मुस्लिम कार्ड खेल दिया है। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि फकीर कुर्बानी नहीं मांगता। उन्होंने कहा कि आज जो लोग लाइन में खड़े हैं वे कल प्रधानमंत्री के खिलाफ भी लाइन में खड़े होंगे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘क्यों कैशलेस इकॉनमी। मेरा पैसा दो। हमारे मुस्लिम इलाकों में बैंक नहीं खोलते। बैंक खोल भी देते हैं तो लोन नहीं देते।’ ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम इलाकों यदि ATM लगाए भी जाते हैं तो उनमें पैसा नहीं आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए AIMIM प्रमुख ने कहा कि जो लोग आज एटीएम की लाइन में खड़े हैं वे कल मिस्टर प्राइम मिनिस्टर आपके खिलाफ भी लाइन में खड़े होंगे।

​इन्हें भी पढ़ें:

असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी पर निशाना लगाते हुए कहा, ‘आप बोलते हो 50 दिन की कुर्बानी देनी होगी। कैसे फकीर हो जो 50 दिन की कुर्बानी मांगते हो। फकीर कुर्बानी नहीं मांगता। बोलते हैं मेरी जान को खतरा है। 120 लोग मर गए, लेकिन हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम को कोई फिक्र नहीं। 50 दिन में कुछ नहीं होगा। हालात सामान्य होने में एक साल लगेगा।’

Latest India News