1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी पर संसद में बयान दें राहुल गांधी, देखते हैं देश में भूकंप आता है या कांग्रेस में: नकवी

नोटबंदी पर संसद में बयान दें राहुल गांधी, देखते हैं देश में भूकंप आता है या कांग्रेस में: नकवी

नई दिल्ली: कैशलेश अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ईमानदार और बेईमानों के बीच इस जंग को लेकर

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कैशलेश अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ईमानदार और बेईमानों के बीच इस जंग को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनकी पार्टी संसद में अपनी बात रखे और तब यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि उनके बयान से देश में भूचाल आता है या उनकी पार्टी में।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कांग्रेस के नेताओं को यह समझने की जरूरत है कि यह ईमानदार और बेईमानों के बीच जंग है। यह जंग गरीबों की आंखों में खुशी और उनकी जिंदगी में खुशहाली की गारंटी बनेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबी हटाओं के नारे और गरीबों के नाम पर वोट के सौदागर रहे हैं, उन्हें गरीबों की खुशहाली के इस महासंग्राम से बेचैनी हो रही है।

नकवी ने कहा कि पहले इन्होंने कालेधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर सियासी फंडा को आगे बढ़ाया और अब उस पर साम्प्रदायिक एजेंडा थोपकर इस पूरी लड़ाई को कमजोर बनाने की कोशिश हो रही है।

संसद में कामकाज चलाने की अपील करते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा, हमारी तो उनसे अपील है कि संसद में सच का सामना करें और उनके पास जो भी फार्मूला है, वह देश को बतायें। संसद में अगर वो (राहुल और कांग्रेस पार्टी) अपनी बात रखते हैं तो देखते हैं कि उनके बयान से देश में भूचाल आता है या उनकी पार्टी में।

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कैशलेश अर्थव्यवस्था की उनकी परिकल्पना ने गरीबों से उनकी बड़ी मेहनत से कमाए गए धन को लूटकर उन्हें कैशलेश बना दिया है। और यह गरीबों के खिलाफ जंग है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया। इससे पहले राहुल ने कहा था कि अगर उन्हें नोटबंदी पर संसद में बोलने दिया जाता है तब भूचाल आ जायेगा।

Latest India News