मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश में पांच साल तक एक मजबूत सरकार चलाएंगे। उन्होंने पुराने दोस्त चले गए नए दोस्त आ गए हैं। पीएम मोदी और अमित शाह को उन्होंने धन्यवाद देने के बाद कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। फडणवीस मुंबई बीजेपी कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसने भी समर्थन किया उसका शुक्रिया। फडणवीस ने कहा कि अब पुराने दोस्त चले गए हैं और नए दोस्त आ गए हैं।
Latest India News