1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पर्रिकर ने ममता से कहा, सेना के खिलाफ आरोपों से बेहद व्यथित

पर्रिकर ने ममता से कहा, सेना के खिलाफ आरोपों से बेहद व्यथित

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल के टोल द्वारों पर सेना की हालिया कार्रवाई के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सेना पर लगाए गए आरोपों पर गहरा दुख जाहिर करते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने

Parikkar-Mamata- India TV Hindi
Parikkar-Mamata

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल के टोल द्वारों पर सेना की हालिया कार्रवाई के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सेना पर लगाए गए आरोपों पर गहरा दुख जाहिर करते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि ये आरोप सैन्य बलों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

पर्रिकर ने इस पत्र में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि राजनीतिक दलों और नेताओं को भले ही एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने की छूट हो सकती है लेकिन सैन्य बलों का संदर्भ देते हुए बेहद सावधान रहना चाहिए। रक्षामंत्री ने कहा, इस संदर्भ में आपकी ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर सैन्यबलों के मनोबल पर प्रतिकूल असर होने का खतरा है। सार्वजनिक जीवन का अनुभव रखने वाले आपके जैसे कद के व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

केंद्र के नोटबंदी के कदम का विरोध करने वाली ममता ने केंद्र पर आरोप लगाया था कि उसने पश्चिम बंगाल के टोल प्लाजा पर राज्य सरकार को सूचित किए बिना ही सेना तैनात कर दी थी। ममता ने इसे एक अभूतपूर्व कदम बताया था और इसे आपातकाल से भी गंभीर स्थिति करार दिया था।

Latest India News