1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना पुलिस मुस्लिम युवकों को ISIS ज्वॉइन करने के लिए उकसा रही है: दिग्विजय सिंह

तेलंगाना पुलिस मुस्लिम युवकों को ISIS ज्वॉइन करने के लिए उकसा रही है: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज तेलंगाना पुलिस पर मुस्लिम युवकों को कट्टरपंथी बनाने और प्रतिबंधित संगठन की फर्जी साइट बनाकर आईएसआईएस मोड्यूल बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया।

digvijay singh- India TV Hindi
digvijay singh

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज तेलंगाना पुलिस पर मुस्लिम युवकों को कट्टरपंथी बनाने और प्रतिबंधित संगठन की फर्जी साइट बनाकर आईएसआईएस मोड्यूल बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यदि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य पुलिस को मुस्लिम युवकों को फंसाने एवं उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से प्रोत्साहित किया है तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे देना चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने ऐसा नही किया है तो उन्हें जांच के आदेश देना चाहिए तथा इस घृणित अपराध को करने वाले सभी लोगों को दंडित करवाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, तेलंगाना पुलिस ने एक बोगस आईएसआईएस साइट कायम की है जो मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रही है तथा उन्हें आईएसआईएस का माड्यूल बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्या यह नैतिक होगा कि तेलंगाना पुलिस भड़काउ सूचना देकर मुस्लिम युवाओं को फंसा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, क्या केसीआर ने तेलंगाना पुलिस को मुस्लिम युवाओं को फंसाने और आईएसआईएस में उन्हें शामिल करवाने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने कहा, यदि उन्होंने किया है तो क्या उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए। यदि उन्होंने नहीं किया तो उन्हें क्या जांच नहीं करवानी चाहिए और इस प्रकार के घृणित अपराध करवाने वालों को दंडित करवाना चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि तेलंगाना पुलिस की सूचना पर ही मध्य प्रदेश पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जो राज्य के शाजापुर जिले में ट्रेन में हुए बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि सूचना के परिणामस्वरूप ही कानपुर में उसी दिन सैफुल्ला मुठभेड़ हुई थी। दिग्विजय को शनिवार को कांग्रेस की गोवा और कर्नाटक इकाइयों में प्रभारी पदाधिकारी के तौर पर हटाया गया था।

Latest India News