1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि अस्पताल में भर्ती

डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि अस्पताल में भर्ती

बता दें कि अभी कुछ वक्त पहले भी उन्हें एलर्जी की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 92 साल के करुणानिधि को इससे पहले एलर्जी के चलते आराम करने की सलाह दी गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर करुणानिधि ने कुछ दिनों से विजिटर्स और पार

karunanidhi- India TV Hindi
karunanidhi

चेन्नई: डीएमके के अध्यक्ष एम. करुणानिधि को एक मामूली प्रक्रिया के लिए बुधवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, डीमके अध्यक्ष को बुधवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। ये भी पढ़ें: कश्मीर पर PM मोदी के बयान का J&K में जोरदार स्वागत, जानिए किसने क्या कहा?

बता दें कि अभी कुछ वक्त पहले भी उन्हें एलर्जी की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। 92 साल के करुणानिधि को इससे पहले एलर्जी के चलते आराम करने की सलाह दी गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर करुणानिधि ने कुछ दिनों से विजिटर्स और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलना बंद कर दिया था।

Latest India News