1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यपाल की नसीहत पर ममता बोलीं, ''केंद्र की बोली बोल रहे हैं गवर्नर''

राज्यपाल की नसीहत पर ममता बोलीं, ''केंद्र की बोली बोल रहे हैं गवर्नर''

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी ने शनिवार को भारतीय सेना को बदनाम करने और नीचा दिखाने के खिलाफ सख्त लहजे में चेतावनी दी।

Governor and Mamta Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI Governor and Mamta Banerjee

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित आरोपों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के.एन.त्रिपाठी ने शनिवार को भारतीय सेना को बदनाम करने और नीचा दिखाने के खिलाफ सख्त लहजे में चेतावनी दी। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर तैनाती के दौरान सैनिकों ने ट्रक चालकों से उगाही की।

( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

त्रिपाठी ने बनर्जी के इन आरोपों पर कहा, "प्रत्येक शख्स को भारतीय सेना जैसे जिम्मेदार संगठन के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। सेना को नीचा नहीं दिखाएं। सेना को बदनाम नहीं करें।"

राज्यपाल की चेतावनी का जवाब देते हुए ममता ने उन पर आरोप लगाया कि राज्य के टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती के मुद्दे पर वह केंद्र सरकार की बोली बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "राज्यपाल केंद्र सरकार की बोली बोल रहे हैं!! वह विगत आठ दिनों से शहर में नहीं थे।"

राज्यपाल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता ने कहा कि टिप्पणी करने से पहले त्रिपाठी को हाल में राज्य के घटनाक्रमों के विस्तृत विवरणों की जांच करनी चाहिए थी। आरोपों का खंडन करते हुए केंद्र सरकार और सेना ने कहा कि नियमित अभ्यास को कुछ ज्यादा ही समझा जा रहा है।

लोकसभा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि सेना कोलकाता में नियमित अभ्यास कर रही है। पूर्वी कमान ने इस मुद्दे पर सेना और स्थानीय पुलिस के बीच हुए पत्राचार को बयान करने वाले दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि इसके बारे में राज्य सरकार और पुलिस को पहले से जानकारी थी।

Latest India News