नई दिल्ली: फर्जी डिग्री में जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद आप सरकार ने आनन-फ़ानन में दिल्ली के नए कानून मंत्री के लिए कपिल मिश्रा नाम तय किया है।
कपिल मिश्रा दिल्ली जल बोर्ड के वाइस-चेयरमैन के पद पर भी कार्यरत हैं। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा अच्छे वक्ता भी हैं। अपने इसी अंदाज की वजह से कपिल सुर्खियों में आए हैं और विपक्षियों पर आक्रामक तेवर के चलते अपनी पहचान बनाई है।
गिरफ्तारी के बाद 4 दिन की पुलिस रिमांड पर दिए जाने के बाद तोमर ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था।
आज इसे लेकर केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बीच बैठक भी हुई थी।
Latest India News