1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. J&K: सरकार बनाने के लिए BJP से हाथ मिलाने को तैयार फारूक अब्दुल्ला

J&K: सरकार बनाने के लिए BJP से हाथ मिलाने को तैयार फारूक अब्दुल्ला

नई दिल्ली: पीडीपी-भाजपा गठबंधन के बने रहने पर छाई अनिश्चितता के बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए गठबंधन पर विचार करने को

farooq abdullah- India TV Hindi
farooq abdullah

नई दिल्ली: पीडीपी-भाजपा गठबंधन के बने रहने पर छाई अनिश्चितता के बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए गठबंधन पर विचार करने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘अगर इस तरह का प्रस्ताव आता है तो नेशनल कांफ्रेंस कार्यकारी समिति की बैठक बुलाएगी और इस पर चर्चा करेगी। अगर इस तरह की स्थिति बनती है तो नेशनल कांफ्रेंस इस पर विचार कर सकता है क्योंकि इसने अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं। हमारे दरवाजे खुले हुए हैं।’

नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक से जब पूछा गया कि पार्टी को अगर भाजपा की तरफ से गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्ताव मिलता है तो उनका क्या रूख होगा, जिस पर वह जवाब दे रहे थे। विधानसभा में पार्टी के 15 सदस्य हैं।

वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को यहां वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाने का ऐलान किया। पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के 7 जनवरी को हुए निधन के बाद महबूबा ने पीडीपी के विस्तारित कोर समूह की बैठक बुलाई है जिसमें सरकार बनाने पर पार्टी के अंदर मंथन होगा।

पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष ने पार्टी के विस्तारित कोर समूह की बैठक कल दोपहर अपने घर पर बुलाई है।

Latest India News