1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर संसदीय उपचुनाव जीता

फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर संसदीय उपचुनाव जीता

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला ने श्रीनगर-बडगाम संसदीय उपचुनाव में जीत दर्ज कराई है।

Farooq abdullah- India TV Hindi
Image Source : PTI Farooq abdullah

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला ने श्रीनगर-बडगाम संसदीय उपचुनाव में जीत दर्ज कराई है। उन्होंने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नजीर अहमद खान को पराजित किया है। मतदान बीते नौ अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना आज (शनिवार) सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतदान के दौरान केवल सात फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

देश विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

मतदान के दौरान हुई हिंसा के बाद 38 मतदान केंद्रों पर 13 अप्रैल को पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था, जिस दौरान मात्र दो फीसदी ही मतदान हुआ। हिंसा में सात लोगों की मौत हुई थी।कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला तथा नजीर अहमद खान के बीच था। अलगाववादियों ने इस चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया था।

Latest India News