1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल: अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त

पश्चिम बंगाल: अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया।

west bengal- India TV Hindi
west bengal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्वी मेदनीपुर और कूच बिहार जिलों के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी पांच मई को चुनाव होना है।

कुल मिलाकर 18 महिलाओं सहित 170 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्या 58 लाख से ज्यादा है। आजादी के बाद पहली बार कूच बिहार जिले में सीमाई बस्तियों के निवासी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। पिछले साल भारतीय क्षेत्र में औपचारिक तौर पर इन बस्तियों को शामिल किया गया था। बस्तियों में 9,776 वोटर हैं।

कुल 6,774 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह सात बजे से शाम में छह बजे तक मतदान होगा। सबकी निगाहें पूर्वी मेदनीपुर जिले में नंदीग्राम पर होगी जहां भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हिंसक आंदोलन ने 34 साल पुरानी वाम मोर्चा सरकार को सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Latest India News