A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार BJP अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ FIR दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

बिहार BJP अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ FIR दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

नित्यानंद पर आरोप है कि गत शुक्रवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी...

Bihar BJP chief Nityanand Rai - India TV Hindi
Bihar BJP chief Nityanand Rai

अररिया: बिहार से अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान गत शुक्रवार को एक चुनावी सभा में भडकाऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा की प्रदेश इकाई अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ आज नरपतगंज थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

अररिया के जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देश पर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी निशांत कुमार द्वारा कल चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

नित्यानंद पर आरोप है कि गत शुक्रवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी।

Latest India News