पटना: जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दंगा भड़काने और शांतिभंग करने के मकसद से छात्रों को कथित रूप से उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
बुद्ध कालोनी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज मोहन ने बताया, वीडियो फुटेज के आधार पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ कल प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें पप्पू यादव को एक लड़की को यह बात कहने के लिए उकसाते दिखाया गया है कि यदि उसकी मांग नहीं मानी गयी तो वह अन्य विद्यार्थियों के साथ आत्मदाह कर लेगी।
उन्होंने बताया कि लड़की ने यह बात पत्रकारों से एक जुलाई को कही थी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और धारा 504 के तहत पप्पू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पटना कालेज आफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट के विद्यार्थियों ने प्राचार्य को हटाने से सहित विभिन्न मांगों को लेकर कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था।
Latest India News