1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री रामासामी का 80 साल की उम्र में निधन

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री रामासामी का 80 साल की उम्र में निधन

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एस रामासामी का आज उनके आवास पर निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 80 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।

Former Chief Minister of Puducherry Ramasamy dies at age 80- India TV Hindi
Former Chief Minister of Puducherry Ramasamy dies at age 80

पुडुचेरी: पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एस रामास्वामी का आज उनके आवास पर निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 80 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। रामासामी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरआत अपने छात्र दिनों में द्रमुक के साथ की थी।

वह द्रमुक-भाकपा की गठबंधन वाली सरकार में साल 1969-1973 के बीच राज्य में गृह मंत्री रहे। बाद में साल 1973 में वह अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए। रामासामी कुछ समय के लिए अन्नाद्रमुक-भाकपा गठबंधन में साल 1974 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। बाद में वह साल 1977 में अन्नाद्रमुक सरकार में मुख्यमंत्री रहे। वह साल 1992 में कांग्रेस में शामिल हो गए। दिवंगत मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी शामिल हैं।

Latest India News