1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के पूर्व विधायक और अभिनेता भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक और अभिनेता भाजपा में शामिल

मुंबई: कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दलिप ताहिल 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए। दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा

Dilip Tahil, Krishna Hegde- India TV Hindi
Dilip Tahil, Krishna Hegde

मुंबई: कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दलिप ताहिल 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए। 
दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में कल देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में दोनों भाजपा में शामिल हुए। 

कांग्रेस का साथ छोड़ने के बारे में पूछने पर हेगड़े ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम का तानाशाही व्यावहार उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है। विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक रहे हेगड़े ने कहा, मैंने पार्टी नेतृत्व को बताने का प्रयास किया कि निरूपम किस प्रकार दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, मेरे अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस को मानने वाले अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी से हूं। निरूपम ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीएमसी चुनाव में कुल 227 में से 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। 

Latest India News