1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी को चप्‍पल पहनाते दिखे पूर्व मंत्री, मचा बवाल

राहुल गांधी को चप्‍पल पहनाते दिखे पूर्व मंत्री, मचा बवाल

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बाढ़ से प्रभावित पुदुच्चेरी का दौरा किया। राहुल गांधी का यह दौरा विवादों से घिरता जा रहा है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बाढ़ से प्रभावित पुदुच्चेरी का दौरा किया। राहुल गांधी का यह दौरा विवादों से घिरता जा रहा है। इस दौरान जो शख्‍स उनके पहनने के लिए एक जोड़ी चप्‍पल लिए खड़ा है, वह हैं कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके वी. नारायणसामी। नारायणसामी प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री रह चुके हैं। खबरों के अनुसार एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व राज्‍य मंत्री नारायणसामी अपने चप्‍पल उतारकर राहुल गांधी को पहनाते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि 68 साल के नारायणसामी ने 45 साल के राहुल गांधी को चप्‍पल पहनाई और राहुल ने बिना किसी झिझक के वो पहन भी ली जबकि इसकी बजाय उन्‍हें इन्‍कार करना था।

इसी तरह जब राहुल चेन्‍नई पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनके स्‍वागत में फूलों की वर्षा कर दी। जहां एक तरफ जनता बाढ़ से परेशान है वहीं राहुल का फूलों से स्‍वागत विवादों में आ गया है।

भाजपा ने इस मौके को हाथों हाथ लिया है और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे चटुकारिता बताया है। जब इस पूरे मामले को लेकर नारायण स्‍वामी से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि मैंने शिष्‍टाचार के तहत राहुल गांधी को चप्‍पल दी थी। अगर में उन्‍हें अपनी चप्‍पल देता हूं तो किसी को क्‍या समस्‍या है।

Latest India News