चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व नेता ने यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोपों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनका और 51 अन्य महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं का यौन शोषण किया है। आप की पूर्व नेता के मुताबिक इस बात की शिकायत उन्होंने पार्टी के सर्वोच्च लीडरशिप अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
52 महिलाओं का यौन शोषण
पंजाब के फिरोज़पुर में आम आदमी पार्टी की एक महिला नेता ने दावा किया है कि उसके पास 52 महिलाओं की लिस्ट है जिनका यौन शोषण किया गया।
केजरीवाल ने नहीं सुनी
महिला का आरोप है कि उसका भी यौन शोषण किया गया और जब इसकी शिकायत हाईकमान से की गई तो वो मामले को दबाने में जुट गई। महिला के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक करवाई।
पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
आम आदमी पार्टी पर यौन शोषण की खबरों के बाद महिला आयोग ने डीजीपी को जांच के लिये कहा है। महिला आयोग ने डीजीपी को कहा है कि वो आरोपों की जांच करके आयोग को रिपोर्ट दे।
देखिए वीडियो-
Latest India News