नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा की गई आत्महत्या के बाद आप नेता आषुतोश ने अपने बेतुके बयान पर माफी मांगी है। किसान की आत्महत्या के बाद आषुतोश ने कहा था- "तो क्या केजरीवाल पेड़ पर चढ़ जाते"। बयान के ढाई घंटे बाद आशुतोष को गलती का एहसास होने पर ट्वीट कर माफी मांगी है।
वहीं किसान की मौत पर सियासत गर्माती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान की आत्महत्या को रोकने में नाकाम रहने के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
केजरीवाल ने कहा, 'पुलिस मेरे कंट्रोल में नहीं इसलिए किसान को नहीं उतारा'
बुधवार को आप द्वारा जंतर मंतर पर एक रैली आयोजित की गई थी जहाँ केजरीवाल के किसानों को संबोधित करते समय एक किसान ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।
केंद्र सरकार के भूमि अध्यादेश के खिलाफ आप द्वारा जंतर मंतर पर एक रैली आयोजित की थी। यह अध्यादेश सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया है।
Latest India News