1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने माना, किसान गजेंद्र की मौत के बाद भाषण जारी रखना मेरी गलती

केजरीवाल ने माना, किसान गजेंद्र की मौत के बाद भाषण जारी रखना मेरी गलती

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी किसान रैली में हुई किसान गजेंद्र की मौत पर आज पहली बार स्टेटमेंट दी जिसमें उन्होंने अपनी गलती मानते हुए मीडिया पर ही वार कर दिया।

केजरीवाल ने माना,...- India TV Hindi
केजरीवाल ने माना, किसान गजेंद्र की मौत के बाद भाषण जारी रखना मेरी गलती

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी किसान रैली में हुई किसान गजेंद्र की मौत पर आज पहली बार स्टेटमेंट दी जिसमें उन्होंने अपनी गलती मानते हुए मीडिया पर ही वार कर दिया।

वहीं इस मामले पर दिल्ली पुलिस की गलती न मानते हुए उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को पता होता कि रैली में ऐसा कुछ होने वाला है तो वह जरूर रोकने की कोशिश करते।

केजरीवाल ने कहा कि किसान की खुदकुशी के बाद मेरा भाषण देना मेरी गलती है। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मुझे रैली बंद कर देनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि मंच से ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। जांच पूरी होने दीजिए उसके बाद जिसकी गलती होगी उसे सजा जरूर मिलना चाहिए। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे सजा दो।

उन्‍होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद मुझे पूरी रात नींद नहीं आई। इस मसले के चीड़फाड़ से किसानों का भला नहीं होगा। इस घटना के चलते किसी को संवेदना को ठेस पहुंची तो उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

केजरीवाल ने कहा कि अगर पुलिस मुझे पूछताछ के लिए या बयान देने के लिए बुलाएगी तो मैं जरूर जाऊंगा।

केजरीवाल ने कहा कि देश में इस समय किसानों की खुदकुशी के मुद्दे पर ओछी राजनीति हो रही है। मेरी यह अपील है कि इस पर राजनीति न करें।

सवाल यह उठता है कि देश में किसान आत्‍महत्‍या क्‍यों कर रहे हैं। हमें आरोप-प्रत्‍यारोप लगाने के बजाय इस समस्‍या का समाधान ढूंढना चाहिए। किसानों के असली मुद्दों पर बहस होनी चाहिए।

 

Latest India News