‘जनता के पैसों पर केजरीवाल जैसी मौज तो मुगलों ने भी नहीं की’
‘जनता के पैसों पर केजरीवाल जैसी मौज तो मुगलों ने भी नहीं की’
India TV News Desk
Published : Apr 04, 2017 02:31 pm IST, Updated : Apr 04, 2017 02:32 pm IST
गिरिराज सिंह ने ट्विट कर कहा कि कमाल का है यह आदमी, दिल्ली की जनता के पैसों पर इतनी मौज तो मुगलों ने नहीं की होगी। सब मिलकर केजरीवाल को प्रणाम करिए।
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली: भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने ट्विट कर कहा कि कमाल का है यह आदमी, दिल्ली की जनता के पैसों पर इतनी मौज तो मुगलों ने नहीं की होगी। सब मिलकर केजरीवाल को प्रणाम करिए।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मानहानि का केस कर रखा है। इस मसले में अब केजरीवाल चाहते हैं कि इस मुकदमे में 3.86 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान दिल्ली सरकार द्वारा वहन किया जाना चाहिए।
इस मामले पर भाजपा ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है। भाजपा के नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि पहले कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, आप जनता पर वकील का बोझ डालकर उसे लूट रहे हैं। ये केस सीएम या सरकार पर नहीं है। ये निजी केस है, फीस भी उन्हें देनी चाहिए। जनता के पैसे की लूट कतई मंजूर नहीं है।
इस पर कांग्रेस ने भी आप नेता को घेरा है। कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि लगता है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी जनता के फंड और प्राइवेट फंड में कुछ अंतर नहीं समझते हैं। इस केस में दिल्ली की जनता का पैसा क्यों लगना चाहिए। ये करप्शन नहीं है कि अपने पर्सनल काम के लिए दिल्ली की जनता का पैसा प्रयोग करने की कह रहे हैं।