पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे और रुझान अबसे कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। गोवा से हम आपके लिए ला रहे हैं पल-पल की अपडेट्स। हम आपको बताएंगे कि किस पार्टी के उम्मीदवार ने कहां लहराया परचम और किसके हाथ आई मायूसी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2012 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी ने उस समय अपना झंडा गाड़ा था। उन चुनावों में बीजेपी को 21 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं, बीजेपी के सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमांतक को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिली थीं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीटें जीतने में कामयाब हुए थे। 2 सीटें गोवा विकास पार्टी ने जीती थीं।
आज गोवा में किस पार्टी के हिस्से आएगी खुशी, और कौन होगा गमगीन, आइए जानते हैं पल-पल की खबर...
- शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे
- शुरुआती रुझान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बराबरी का मुकाबला
- सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर हारे। 20 सीटों के रुझान में बीजेपी 6 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
Latest India News