1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने हाल ही में गोवा दौरे पर आए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौजूदगी भर से ही उनकी पार्टी के कई

Laxmikant Parsekar.- India TV Hindi
Laxmikant Parsekar.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने हाल ही में गोवा दौरे पर आए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौजूदगी भर से ही उनकी पार्टी के कई नेता संगठन को छोड़ने को विवश हुए हैं। 

मडगांव विधानसभा क्षेत्र में कल रात विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पारसेकर ने कहा, गोवा में राहुल की मौजूदगी का असर देखिए। पहले दिन उनके एक विधायक ने पार्टी ही छोड़ दी। 

वह कांग्रेस विधायक मोविन गोदिन्हो का जिक्र कर रहे थे जिन्होंने 17 दिसंबर को पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था । इसी दिन राहुल फटोरदा गांव में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। 

पारसेकर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री मनोहर असगांवकर का जिक्र भी किया जिन्होंने कल ही पार्टी छोड़ी है और एमजीपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, दूसरे दिन, कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ दी। 

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपनी गोवा रैली में स्थानीय नेताओं से 50,000 लोगों की भीड़ जुटाने को कहा था लेकिन इसमें केवल कुछ हजार लोग ही आए। 

पारसेकर ने कहा, मोदी की बैठक (लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान) में एक लाख लोग आए थे। लेकिन राहुल की रैली के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से खाली बसें आती देखी गईं । 

रैली में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह 99 फीसदी ईमानदार भारतीयों की कीमत पर महज एक फीसदी बेहद अमीर लोगों के लिए ही काम करते हैं। 

Latest India News