1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Goa Elections 2017: पर्रिकर ने कहा, यहां है भाजपा के पक्ष में लहर

Goa Elections 2017: पर्रिकर ने कहा, यहां है भाजपा के पक्ष में लहर

पणजी: गोवा में आज हो रहे चुनाव से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज दावा किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी और अगली सरकार अपने दम पर बनाएगी। उन्होंने संवाददाताओं

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Manohar Parrikar

पणजी: गोवा में आज हो रहे चुनाव से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज दावा किया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी और अगली सरकार अपने दम पर बनाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी गोवा में दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी। हम अगली सरकार बनाएंगे। लोग राज्य में विकास और आधारभूत परियोजनाएं जारी रखने के लिए वोट देंगे।’’ तटीय राज्य में कल 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। मतगणना 11 मार्च को होगी।

त्रिकोणीय मुकाबले में उलझा प्रदेश

प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, गोवा सुरक्षा मंच और शिवसेना का गठबंधन बीजेपी की मुश्किल बढ़ा सकता है।

प्रदेश में सरकार चला रही बीजेपी को आप की वजह से सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है। पहली बार गोवा विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी मजबूत दावेदार के तौर पर उभरी है।

प्रदेश में सीएम उम्मीदवार को लेकर विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। इसी वजह से पार्टी ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को एक बार फिर गोवा वापस भेजने पर विचार कर रही है। वर्तमान में लक्ष्मीकांत पारसेकर गोवा के मुख्यमंत्री हैं।

Latest India News