1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज मॉनसून सत्र फिर बुलाने पर विचार कर सकती है सरकार

आज मॉनसून सत्र फिर बुलाने पर विचार कर सकती है सरकार

नई दिल्ली: सरकार GST जैसे सुधार के प्रमुख कदमों पर जोर देने के लिए संसद के मॉनसून सत्र को फिर बुलाने के बारे में आज विचार कर सकती है। बीते 13 अगस्त को मॉनसून सत्र

आज फिर मॉनसून सत्र...- India TV Hindi
आज फिर मॉनसून सत्र बुलाने पर विचार कर सकती है सरकार

नई दिल्ली: सरकार GST जैसे सुधार के प्रमुख कदमों पर जोर देने के लिए संसद के मॉनसून सत्र को फिर बुलाने के बारे में आज विचार कर सकती है। बीते 13 अगस्त को मॉनसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ था, बल्कि इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

संसदीय कार्यमंत्री एम वेंकैया नायडू कल जब संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तो इस मुद्दे पर सरकार की योजना के बारे में कुछ प्रकाश डाल सकते हैं।

मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार रहा और पूरा सत्र वस्तुत: हंगामे की भेंट चढ़ गया था। इस दौरान सरकार की ओर से GST जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं कराया जा सका।

बीते 21 जुलाई को शुरू हुए चार सप्ताह के सत्र में ललित मोदी विवाद और मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ था जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हो गई थी।

GST विधेयक को पारित कराने की उत्सुक सरकार ने सत्र को फिर बुलाने का विकल्प खुला रखा है क्योंकि संसदीय कार्य मामलों की कैबिनेट समिति ने तत्काल सत्रावसान नहीं करने का फैसला किया।

सूत्रों ने कहा कि मॉनसून सत्र को बुलाना इस बात पर निर्भर करेगा कि GST विधेयक पर दूसरे दलों के साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रगति होती है या नहीं।

अगर सरकार कुछ क्षेत्रीय दलों को मनाने में सफल रहती है और जीएसटी के लिए जोर देने का चुनाव करती है तो वह कुछ दिनों के लिए मॉनसून सत्र बुला सकती है।

उन्होंने कहा कि सत्रावसान नहीं करना और सदनों को सिर्फ अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करने से सत्र को फिर बुलाना संभव हो सकेगा।

संविधान की धारा 85(2) के तहत राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों सदनों का अवसान करने का अधिकार होता है। अगर सत्रावसान नहीं होता है और इसे सिर्फ स्थगित कर दिया जाता है तो वही सत्र बना रहता है और उसे किसी भी समय बुलाया जा सकता है।

Latest India News