1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीरी अलगाववादियों का सरकारी हुक़्क़ापानी बंद करने पर आज बैठक

कश्मीरी अलगाववादियों का सरकारी हुक़्क़ापानी बंद करने पर आज बैठक

सुलगते कश्मीर की आग बुझाने के लिए सरकार अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, इसके लिए प्लान भी तैयार है बस मुहर लगने का इंतजार है। कश्मीर पर आज

Gilani, Farooq, Malik- India TV Hindi
Gilani, Farooq, Malik

सुलगते कश्मीर की आग बुझाने के लिए सरकार अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, इसके लिए प्लान भी तैयार है बस मुहर लगने का इंतजार है। कश्मीर पर आज सुबह 11 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग के बाद सरकार अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर सकती है।

क्या है सरकारी हुक़्क़ापानी बंद करने का प्लान

कश्मीरी अलगाववादी नेताओं का हुक़्क़्कापानी बंद करने के प्लान को मंज़ूरी मिलती है तो इन नेताओं से पासपोर्ट वापस ले लिए जाएंगे ताकि उनके विदेशी दौरों पर पाबंदी लग सके। सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और यासीन मलिक जैसे नेताओं की सुरक्षा भी वापस ली जा सकती है। फिलहाल अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा में 900 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

हवाई टिकट, होटल ख़र्चे बंद

सरकार अलगाववादी नेताओं को मिलने वाली हवाई टिकट की सुविधा और कश्मीर से बाहर जाने पर मिलने वाले होटल के खर्च को बंद कर सकती है। अलगाववादियों को दी जाने वाली गाड़ियों की सुविधा पर भी रोक लग सकती है। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को होटल,हवाई टिकट और विदेश में इलाज का खर्च केंद्र सरकार देती है लेकिन सुरक्षा का जिम्मा जम्मू-कश्मीर सरकार उठाती है।

5 साल में अलगाववादी नेताओं पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं

सरकार इन ख़र्चों में भारी कटौती कर सकती है। आज होने जा रही ऑल पार्टी मीटिंग से पहले मंगलावर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मीटिंग में राजनाथ ने कश्मीर के हालात के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। गृहमंत्री वित्तमंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले। मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के बीजेपी प्रभारी राममाधव और पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस बैठक में कश्मीर को लेकर नए एक्शन प्लान पर चर्चा हुई।

फिलहाल सबकी नजरें दिल्ली में होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग पर टिकी हुई हैं.. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.. इस मीटिंग में कश्मीर गए डेलिगेशन के नेता प्रधानमंत्री को कश्मीर के हालात नॉर्मल करने के लिए अपनी राय देंगे।

Latest India News