1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात में पटेल-OBC आरक्षण विवाद में RSS ने संभाला मोर्चा

गुजरात में पटेल-OBC आरक्षण विवाद में RSS ने संभाला मोर्चा

अहमदाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बीजेपी नीत गुजरात सरकार के साथ एक बैठक में पटेल समुदाय द्वारा OBC दर्जे की मांग को लेकर जारी आरक्षण आंदोलन को सुलझाने का प्रयास करने का फैसला किया

पटेल-OBC आरक्षण विवाद...- India TV Hindi
पटेल-OBC आरक्षण विवाद में RSS ने संभाला मोर्चा

अहमदाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बीजेपी नीत गुजरात सरकार के साथ एक बैठक में पटेल समुदाय द्वारा OBC दर्जे की मांग को लेकर जारी आरक्षण आंदोलन को सुलझाने का प्रयास करने का फैसला किया है। RSS प्रवक्ता प्रदीप जैन ने कहा कि, RSS की समन्वय बैठक में हमने राज्य की (आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय के आंदोलन की) वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जहां RSS के सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।

जैन ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक इस मामले में अपने प्रयास करेंगे ताकि सामाजिक सौहार्द और समरसता बनी रहे। उन्होंने कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी RSS की बैठक में भाग लिया। उधर, सात मंत्रियों की समिति का नेतृत्व कर रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने पटेल समुदाय के नेताओं से कहा कि गुजरात सरकार की समुदाय को आरक्षण देने में  सीमाएं हैं।

मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा, संविधान और सुप्रिम कोर्ट के फैसलों के अनुसार हम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के लिए आरक्षण के ढांचे में कोई बदलाव नहीं कर सकते, न ही हम 50 फीसदी से अधिक आरक्षण दे सकते हैं।

पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने आज अपना संदेश दिया है, लेकिन पटेल समुदाय के सदस्य संदेश की अनदेखी करेंगे और रैली के लिए (25 अगस्त को) बड़ी संख्या में आएंगे।

इस बीच, इसी से जुड़े एक घटनाक्रम में OBC समुदाय के हजारों सदस्यों ने साबरमती आश्रम के निकट पटेलों के आंदोलन के खिलाफ एक रैली की और धमकी दी कि अगर सरकार ने पटेलों की आरक्षण की मांग को माना तो वे सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। रैली में विभिन्न ओबीसी समुदायों के कम से कम 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

मंगलवार को पटेल समुदाय की रैली से पहले गुजरात सरकार ने पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल को बातचीत के लिए बुलाया।

Latest India News