1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव: दलित नेता जिग्नेश मेवाणी से मिले राहुल गांधी, 90 फीसदी मांगों पर सहमत

गुजरात चुनाव: दलित नेता जिग्नेश मेवाणी से मिले राहुल गांधी, 90 फीसदी मांगों पर सहमत

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी से राहुल गांधी की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दलित नेता जिग्नेश ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी उनकी 90 फीसदी मांगों पर सहमत हैं।

Jignesh- India TV Hindi
Jignesh

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वहां सियासत का पारा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक दलित नेता जिग्नेश मेवाणी से राहुल गांधी की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दलित नेता जिग्नेश ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी उनकी 90 फीसदी मांगों पर सहमत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव के मेनिफेस्टो में उनकी मांगों को रखेगी। जिग्नेश मेवाणी ने बताया कि राहुल गांधी से उनकी 17 मुद्दों पर बात हुई है और ज्यादातर मुद्दों पर वे सहमत हैं।

Latest India News