नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने और 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। फुल्का ने ट्वीट किया, "आप ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के मेरे उद्देश्य के लिए सहर्ष मुझे मुक्त कर दिया।"
फुल्का ने संवाददाताओं से कहा कि आप पंजाब में अच्छा काम कर रही है और अगले चुनाव में जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा, "1984 दंगे के मामले अभी महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं और इसमें मेरे पूरे वक्त की जरूरत है। इसलिए आप ने मुझे सभी पदों से मुक्त करने पर सहमति जताई है।"
और पढ़ें: नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए केजरीवाल ने ममता को बधाई दी
Latest India News