1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगर सरकार ने बातचीत नहीं शुरू की तो हार्दिक जल भी त्याग देंगे: पीएएएस

अगर सरकार ने बातचीत नहीं शुरू की तो हार्दिक जल भी त्याग देंगे: पीएएएस

हार्दिक पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनकी अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने बुधवार को यह घोषणा की कि अगर गुजरात की भाजपा सरकार 24 घंटे के अंदर उनके साथ बातचीत शुरू नहीं करती है तो वह जल भी त्याग देंगे।

हार्दिक, पीएएएस - India TV Hindi
अगर सरकार ने बातचीत नहीं शुरू की तो हार्दिक जल भी त्याग देंगे: पीएएएस 

अहमदाबाद: हार्दिक पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनकी अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने बुधवार को यह घोषणा की कि अगर गुजरात की भाजपा सरकार 24 घंटे के अंदर उनके साथ बातचीत शुरू नहीं करती है तो वह जल भी त्याग देंगे।

अहमदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित हार्दिक के आवास पर यह घोषणा करते हुए पीएएएस के संयोजक मनोज पनारा ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को निश्चित रूप से अनशन स्थल पर आना चाहिए और पाटीदार नेता से बात करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि हार्दिक की सेहत बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकार ने इसके समाधान के लिये कोई मंशा जाहिर नहीं की है। अगर सरकार 24 घंटे के अंदर हार्दिक से बातचीत नहीं करती तो वह अब पानी पीना भी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि समूचा राज्य और यहां के लोग उन्हें लेकर चिंतित हैं और उनके लिये प्रार्थनाएं कर रहे हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को कोई परवाह नहीं है।

Latest India News