1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मालदा हिंसा की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मालदा हिंसा की उच्चस्तरीय जांच की मांग

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मालदा की

High level inquiry of Malda violence demanded from Home...- India TV Hindi
High level inquiry of Malda violence demanded from Home Minister

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मालदा की हिंसा की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। राजनाथ से मुलाकात के वाद विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, "हमने गृहमंत्री को मालदा हिंसा से अवगत कराया और घटना की उच्चस्तरीय जांच का अनुरोध किया।"

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राजनाथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया है, "राज्य सरकार प्रशासन के जरिए न केवल तथ्यों को छिपा रही है, बल्कि नियोजित तरीके से सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी कर रही है।"

ज्ञापन में कहा गया है कि मालदा मादक पदार्थो के व्यापार का केंद्र बनता जा रहा है। अधिकारी अफीम की खेती की अनदेखी कर रहे हैं। इसमें सवाल उठाया गया है कि राज्य की मुख्यमंत्री ने इसकी खेती को रोकने की कोई कोशिश क्यों नहीं की। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी को इस बयान के लिए भी आड़े हाथ लिया कि हिंसा बीएसएफ के कुछ जवानों की वजह से हुई।

ज्ञापन में नेताओं ने कहा है, "बीएसएफ के खिलाफ आरोप आधारहीन हैं और इससे जवानों का मनोबल गिरेगा। हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश थी।" भाजपा ने सोमवार को कहा था कि मालदा की हिंसा सांप्रदायिक नहीं थी। यह एक नियोजित कार्रवाई थी।

Latest India News