जींद: जींद में हिंदू महासभा ने स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करके लाने वाले को 5 लाख रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। महासभा ने कहा कि अग्निवेश एक देशद्रोही हैं। संत समाज ने तो इस देशद्रोही को निकाल दिया, अब आर्य समाज भी इस देशद्रोही को अपने समाज से निकाले।
हिंदू महासभा ने जींद में प्रेस कान्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि जो स्वामी अग्निवेश के सिर को कलम करके लाएगा उसे 5 लाख रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच और अन्य पदाधिकारियों ने पीडब्लयूडी रैस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये ऐलान किया।
हिंदू महासभा ने कहा कि मसरत आलम का समर्थन करने वाले स्वामी अग्निवेश भगवा चोले में देशद्रोह का काम कर रहे हैं। संत समाज ने तो ऐसे देशद्रोही को अपने समाज से निकाल दिया है अब आर्य समाज को भी इसे अपने समाज से निकाल देना चाहिए।
अगर आर्य समाज ऐसा नहीं करता तो इनका सिर कलम करने वाले को हिंदू महासभा सम्मानित करेगी। साथ ही महासभा ने ऐलान किय़ा कि जो मसरत का भी सिर कलम करेगा, उसे भी महासभा सम्मानित करेगी। बता दें कि हिंदू महासभा के नेता अग्निवेश के यासीन मलिक के साथ धरना देने से नाराज है।
Latest India News