1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा गृह मंत्रालय

दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा गृह मंत्रालय

नई दिल्ली: दिल्ली के गृह सचिव का पद छोड़ने के लिए स्पष्ट निर्देश दिये जाने के बावजूद इस पद पर बने रहने के कारण गृह मंत्रालय जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजेंदर

केजरीवाल के सचिव के...- India TV Hindi
केजरीवाल के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करेगा HM

नई दिल्ली: दिल्ली के गृह सचिव का पद छोड़ने के लिए स्पष्ट निर्देश दिये जाने के बावजूद इस पद पर बने रहने के कारण गृह मंत्रालय जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजेंदर कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव भी हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुमार के खिलाफ गृह मंत्रालय के आदेश की अवहेलना करने और दिल्ली के गृह सचिव पद को नहीं छोड़ने के कारण कार्रवाई शुरू की जायेगी। उन्होंने दिल्ली सरकार के एक आदेश के बाद यह पद ग्रहण किया था।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली के प्रधान सचिव गृह तथा भूमि और भवन धरम पाल को वापस केंद्र भेजे जाने के दिल्ली सरकार के निर्णय को अवैध बताते हुए निरस्त कर दिया और कहा कि एजीएमयूटी काडर के अधिकारियों के स्थानांतरण का अधिकार केंद्र के पास है।

मंत्रालय ने एजीएमयूटी काडर के आईएएस अधिकारी अश्वनी कुमार को दिल्ली के नये सचिव भूमि और भवन के दिल्ली सरकार के आदेश को भी रद्द कर दिया।

Latest India News