1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम का वनवास खत्म, आशा है कि राम मंदिर जल्द बनेगा: शिवसेना

राम का वनवास खत्म, आशा है कि राम मंदिर जल्द बनेगा: शिवसेना

शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत पर शनिवार को बधाई दी और आशा जताई कि अब अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘राम का वनवास खत्म हो गया है। हम अब आशा करते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा।’

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut

मुंबई: शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत पर शनिवार को बधाई दी और आशा जताई कि अब अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘राम का वनवास खत्म हो गया है। हम अब आशा करते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा।’

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाल में यहां स्थानीय निकाय चुनाव अलग-अलग लड़ी दोनों सहयोगी पार्टियों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे है और शिवसेना ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर ही बीजेपी और PM नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा, ‘5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हम बीजेपी की जीत का स्वागत करते हैं। हम इस जीत पर प्रधानमंत्री को भी बधाई देते हैं।’ पंजाब में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि मौजूदा सरकार का जहां कहीं विश्वसनीय विकल्प मिला, वहां लोगों ने बदलाव के लिए वोट डाला। 

सपा और इसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए राउत ने कहा कि जो चुनाव हार गए हैं वे अब शिवसेना के महत्व को और उस तरीके को महसूस करेंगे जिससे इसने मुंबई में मोदी लहर को घुसने से रोक दिया। राउत ने कहा, हालांकि, इन चुनावों का महाराष्ट्र पर असर नहीं होगा। हम हफ्ते भर बाद राज्य की राजनीति के बारे में बात करेंगे जब ज्यादातर लहर शांत पड़ जाएगा और नयी सरकार बन जाएगी।

Latest India News