देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी ने आज यहां कहा कि कालाधन और कालामन से देश बर्बाद हुआ है और इन दोनों को देश से जाना चाहिये।
मोदी ने कहा, ''मैं चौकीदार हूं, मेरी चौकीदारी से चोरों के अंदर खलबली मच गई है। मुछे जनता ने रिबन काटने के लिए प्रधानसेवक नहीं बनाया है।
जनता ने रिबन काटने के लिए प्रधानसेवक नहीं बनाया। 500 और 1000 के नोट बंद करने से अच्छे से अच्छे लोगों की तिजोरियां खुल गईं।''
उन्होंने कहा कि ये तो सुना है कि इंसान पैसा मार लेता है लेकिन उत्तराखंड में स्कूटर भी पैसा खा जाता है, ये अख़बार में पढ़ा था। नोटबंदी से लोग परेशान हैं लेकिन फिर भी लोगों का साथ उन्हें मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी की लड़ाई लड़ रहे हैं। नोटबंदी सफाई अभियान है, देशवासियों ने मेरी मदद की है । हम नोट घर में रखने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं
मोदी ने आरोप लगाया कि हमारे जवान 40 वर्षो से ओआरओपी की मांग कर रहे थे और जो परिवार केंद्र में सत्ता में था, उसने उनकी मांगों पर कभी ध्यान नहीं दिया ।
Latest India News