नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि उन्हें अपने जीवन को सुधारने या फिर आगे बढ़ने के लिए प्रियंका गांधी की जरूरत नहीं है। वाड्रा ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें पहले से ही बहुत धन-संपत्ति दी हुई है, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रियंका की मदद की जरूरत नहीं है।
वाड्रा ने कहा कि उन्हें कितना भी परेशान किया जाए लेकिन वे भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मौजूदा सरकार उनके बारे में क्या कहती है। वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी देशविरोधी होने के लिए नहीं कहता लेकिन सबका अपना सोचने का नजरिया है, हम किसी पर अपने विचार नहीं थोप सकते।
डीएलएफ जमीन विवाद में फंसे वाड्रा ने कहा कि वो लोगों की बातों से परेशान होकर देश नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट समेत हरबिजनेस में लोग निराश हैं. जल्द ही सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
वाड्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को जल्द ही जनता के बड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। देश की जनता काफी समझदार है और उसे सही-गलत की बेहतर समझ है। डीएलएफ जमीन विवाद में फंसे वाड्रा ने कहा कि वो लोगों की बातों से परेशान होकर देश नहीं छोड़ने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट समेत हर बिजनेस में लोग निराश हैं। जल्द ही सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा फूट सकता है। गौर हो कि पिछले साल रॉबर्ट वाड्रा अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए थे। उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।
Latest India News