1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगर मोदी यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं तो मैं क्यों नहीं: ओवैसी

अगर मोदी यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं तो मैं क्यों नहीं: ओवैसी

इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर पर कहा कि अगर नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर यूपी में चुनाव लड़ सकते हैं तो हम क्यों नहीं आ सकते।

Owaisi- India TV Hindi
Owaisi

लखनऊ: इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव में लड़ने के सवाल पर कहा कि अगर नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर यूपी में चुनाव लड़ सकते हैं तो हम क्यों नहीं आ सकते। उन्होंने बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला, ओवैसी ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों के अंदर खौफ पैदा करती और समाजवादी पार्टी उनका मसीहा बनकर वोट बटोरती है। 

ओवैसी ने अखिलेश सरकार से सवाल किय़ा कि मुजफ्फरनगर दंगे में चार्जशीट क्यों नहीं दाखिल हुई? चार्जशीट दाखिल करने में अखिलेश सरकार को तीन साल लगते हैं। संगीत सोम की बेल कैंसिल क्यों नहीं कराते। अखिलेश अगर सच में विकास के कायल हैं तो बगैर अमन के विकास नहीं हो सकता। चार साल सत्ता में रहने के बाद अब अखिलेश विकास यात्रा निकालेंगे लेकिन जो हालात हैं उसके मद्देनजर मैं तो यही कहूंगा कि अखिलेश यादव को अब पूरे प्रदेश में माफी यात्रा निकालनी चाहिए। अखिलेश ने जो मुसलमानों से वादा किया था उसे भूल गए।

ओवैसी ने कहा कि चार साल में इन लोगों ने प्रदेश की क्या हालत कर दी। हम इसे लोगों के सामने रखना चाहते हैं। मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया लेकिन हुआ क्या यह सबके सामने है। एक ही परिवार के पांच यादव चुनाव जीतकर संसद पहुंच जाते हैं लेकिन एक भी मुसलमान जीतकर लोकसभा नहीं पहुंचा। 

Latest India News