फैजाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक सांसद विनय कटियार ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि राम मंदिर नहीं बना तो प्रचंड आंदोलन होगा। कटियार ने यह भी कहा है कि कैराना से पलायन कर गए लोगों को फिर से वहां बसाया जाएगा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
कटियार ने कहा, "राम मंदिर तीन तरीकों से बन सकता है। पहला तरीका न्यायालय के आदेश पर, जबकि दूसरा तरीका संसद में कानून बनाकर और तीसरा आम सहमति के आधार पर।"
उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी राम मंदिर नहीं बना तो फिर इसके लिए एक प्रचंड आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राम मंदिर के निर्माण का कार्य किया जाएगा।
जनसभा के दौरान कटियार ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कैराना से पलायन कर गए लोगों को फिर से कैराना में बसाया जाएगा।
Latest India News