1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चारा घोटाला मामला: लालू प्रसाद के खिलाफ CBI ने SC में दायर की अर्जी

चारा घोटाला मामला: लालू प्रसाद के खिलाफ CBI ने SC में दायर की अर्जी

नई दिल्‍ली: चारा घोटाला मामले में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। चारा घोटाले केस में CBI ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट

चारा घोटाला: लालू के...- India TV Hindi
चारा घोटाला: लालू के खिलाफ SC में CBI ने दायर की अर्जी

नई दिल्‍ली: चारा घोटाला मामले में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। चारा घोटाले केस में CBI ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दायर की है। CBI ने यह अपील लालू यादव पर धाराएं कम करने के खिलाफ दी हैं।

झारखंड हाईकोर्ट की ओर से एक प्राथमिकी में से कुछ आरोप हटाए जाने के विरोध में दायर की गई CBI की अपील पर उच्चतम न्यायालय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को नोटिस जारी किया है। शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव से जवाब मांगा है।

आपको बता दे कि हाईकोर्ट ने चारा घोटाला के एक केस में लालू यादव के खिलाफ धाराएं कम कर दी थीं।

Latest India News