1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश के CM बोले, ‘बढ़ते पाप के कारण मंदिरों की आमदनी बढ़ी है’

आंध्र प्रदेश के CM बोले, ‘बढ़ते पाप के कारण मंदिरों की आमदनी बढ़ी है’

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि राज्य के मंदिरों की आमदनी में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है और इसका कारण पाप में हो रही बढ़ोत्तरी है। जिला कलेक्टरों

chandrababu naidu- India TV Hindi
chandrababu naidu

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि राज्य के मंदिरों की आमदनी में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है और इसका कारण पाप में हो रही बढ़ोत्तरी है।

जिला कलेक्टरों के दो दिवसीय सम्मेलन के अपने उद्घाटन भाषण में आज मुख्यमंत्री ने कहा, लोग पाप कर रहे हैं और उससे छुटकारा पाने के लिए मंदिर जा रहे हैं और धन चढ़ा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि शराब की बिक्री में कमी से राज्य की आय में कमी आ रही है।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘अधिक लोग अयप्पा स्वामी दीक्षा ले रहे हैं और 40 दिनों तक शराब से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में शराब की बिक्री में कमी आ रही है।’ नायडू ने जिला कलेक्टरों से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने को कहा।

Latest India News