1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नेपाल की मदद के लिए भारत तैयार : राजनाथ सिंह

नेपाल की मदद के लिए भारत तैयार : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि विनाशकारी भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे नेपाल को भारत हर तरह की सहायता प्रदान करेगा। आज एक बार फिर नेपाल सहित पूरे

नेपाल की मदद के लिए...- India TV Hindi
नेपाल की मदद के लिए भारत तैयार : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि विनाशकारी भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे नेपाल को भारत हर तरह की सहायता प्रदान करेगा। आज एक बार फिर नेपाल सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "नेपाल को जिस चीज की जरूरत होगी, भारत उसे मुहैया कराने के लिए तैयार है।"

भारत मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को नेपाल में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया।

इससे पहले नेपाल में 25 अप्रैल को आए 7.9 तीव्रता के भूकंप में 8,151 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest India News