EXIT POLL: जानिए, किसके हाथ आएगी यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की सत्ता
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों पर इंडिया टीवी-सी वोटर का एग्जिट पोल आ चुका है। आइए, जानते हैं इस एग्जिट पोल के मुताबिक किसी राज्य में कौन-सी पार्टी है सबसे आगे, और किस पार्टी के हाथ लगी है मायूसी...

-
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 33.4 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 32.3 प्रतिशत, बहुजन समाज पार्टी को 24.3 प्रतिशत और अन्य को 10 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
-
इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है।
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी को 36.7 प्रतिशत, कांग्रेस को 36.3 प्रतिशत जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को 21.4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। अन्य को 5.6 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
-
117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 59 से 67 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 41-49 और शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को 5-13 सीटें मिलने का अनुमान है।