इंडिया टीवी का “चुनाव मंच-उत्तर प्रदेश” तब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्ख़ियों में आ गया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहली बार पारिवारिक कलह की ख़बरों पर अपनी दो टूक और बेबाक प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव “चुनाव मंच-उत्तर प्रदेश” के दौरान आपकी अदालत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का चयन उनकी मर्ज़ी से होना चाहिये। उनके इस बयान से मीडिया में खलबली मच गई और तमाम जगह उनका ये बयान हेडलाइन बन गया।
“चुनाव मंच-उत्तर प्रदेश” में जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी और उनसे इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ़ रजत शर्मा अपने चिरपरिचित ख़ास अंदाज़ में सवाल पूछे। येकॉन्क्लेव कितना प्रभावशाली और असरदार रहा इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाक़ी दूसरे न्यूज़ चैनल उनके प्रोग्राम बंद करके इसे दिखाने लगे। इस कॉन्क्लेव का लखनऊ से लाइव प्रसारण हो रहा था।
अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और चाचा शिवपाल यादव ऐसे समय चुनाव मंच में आए जब मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक कलह अपने चरम पर थी और इसे लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म था। कॉक्लेव में इन दोनों की मौजूदगी ने टॉप मीडिया संगठनों सहित पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, सपा सांसद नरेश अग्रवाल, कांग्रेस सांसद पी.एल. पूनिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, महाराष्ट्र प्रदेश सपा अध्यक्ष अबु आज़मी, बीजेपी सांसद संगीत सोम, कांग्रेस नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुसलमीन के चीफ़ असदुद्दीन ओवेसी, कांग्रेस विधायक प्रमोद तिवारी, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, सपा नेता अंबिका चौधरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, सपा प्रवक्ता गौरव भाटिया, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह जैसे राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी भी सुर्ख़ियां बनीं।
इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रितु धवन ने “इंडिया टीवी-चुनाव मंच” की शानदार सफलता पर कहा, “हालांकि हमें पूरा विश्वास था कि जिस बडे स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वह इस उद्योग में हमारे प्रतिद्वन्दियों के सामने सफलता के ऊंचे मानदंड तय करेगा, लेकिन इस बात से मुझे बेहद खुशी है कि हम ज़बरदस्त कंटेंट के बल पर अपने दर्शकों की ऊंची अपेक्षाओं पर ख़रे उतरे।
उन्होंने कहा, “हमे लगता है कि इस वक्त हमारा मुकाबला सिर्फ़ हमसे ही है।" रितु धवन ने साथ ही इस और ध्यान दिलाया कि इस कार्यक्रम के ज़रिए "आपकी अदालत चुनाव मंच स्पेशल" के दो शो बने, जो रणनीति की दृष्टि से सही रहा।
Latest India News