नई दिल्ली: मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं। 15 मई को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जनता के सवालों से रूबरू होंगे। नितिन गडकरी अपने मंत्रालय और मोदी सरकार के 3 साल के कामकाज का लेखा-जोखा भी पेश करेंगे।
अगर आप भी नितिन गडकरी से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें #IndiaTVSamvaad के साथ Twitter और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। कार्यक्रम में आपका सवाल आपके नाम से पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें। आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 मई को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'संवाद' में पूछा जाएगा।
इसके साथ ही आप नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्स का उपयोग करते हुए भी सवाल पूछ सकते हैं। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें। आपके भेजे गए सवालों में से चुनिंदा सवालों को हम आपके नाम के साथ indiatvsamvad के मंच पर शामिल होने आए पैनल के सामने चर्चा के लिए रखेंगे।
Latest India News