नई दिल्ली: मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं। कैसा है सरकार का कामकाज? सरकार जनता के वादों पर कितना खरा उतर पाई है? इन सब सवालों का जवाब देने के लिए मोदी सरकार के मंत्री 15 मई को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'संवाद' में मौजूद होंगे।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी मोदी सरकार की तरफ से जनता के सवालों का जवाब देंगी। अगर आप भी स्मृति ईरानी से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। कार्यक्रम में आपका सवाल आपके नाम से पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें।
आप अपने सवाल नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्स का उपयोग करते हुए भी पूछ सकते हैं। आपके भेजे गए सवालों में से चुनिंदा सवालों को हम आपके नाम के साथ indiatvsamvad के मंच पर शामिल होने आए पैनल के सामने चर्चा के लिए रखेंगे।
Latest India News