1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है भारतीय सेना: पर्रिकर

संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है भारतीय सेना: पर्रिकर

नयी दिल्ली: पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने के एक दिन बाद, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि भारतीय सेना इस तरह के संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा

Manohar Parrikar- India TV Hindi
Manohar Parrikar

नयी दिल्ली: पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने के एक दिन बाद, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि भारतीय सेना इस तरह के संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है। 

उन्होंने कहा, पिछले पांच-छह वर्षों में सैकड़ों बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है आंकड़ें देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना है कि अगर अब वे ऐसा करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देते हैं। 

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कल दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इससे पहले पर्रिकर ने भारतीय सेना को हनुमान के समान बताया था। 

Latest India News