1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्याही हमला: बीएस बस्सी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

स्याही हमला: बीएस बस्सी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही हमले के बाद दिल्ली पुलिस पर इसकी 'साजिश रचने' व 'सुरक्षा मुहैया न कराने' का आरोप लगने के बाद सोमवार को

rajnath singh and bassi- India TV Hindi
rajnath singh and bassi

नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही हमले के बाद दिल्ली पुलिस पर इसकी 'साजिश रचने' व 'सुरक्षा मुहैया न कराने' का आरोप लगने के बाद सोमवार को कहा कि 'यह आरोप गलत है।'

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के 15 दिवसीय सम-विषम फॉर्मूले की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक धन्यवाद सभा रखी गई थी। उसमें एक महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी।

धन्यवाद सभा में मौजूद रहे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई और इस हमले की साजिश रची। बस्सी ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी दी।

बस्सी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस आयुक्त ने सोमवार को कहा, "ऐसा कोई भी आरोप गलत व निराधार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"

आरोपी युवती की पहचान भावना अरोड़ा के रूप में हुई है। उसने आप के सम-विषम फॉर्मूले में 'सीएनजी घोटाला' होने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने स्याही फेंके जाने की घटना के बाद कहा था, "दिल्ली पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। यह भाजपा की साजिश है और इसमें दिल्ली पुलिस भी शामिल है।"

Latest India News